Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से बचा चार साल का बच्चा समेत गिरिडीह की तीन खबरें

घटना तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड बघलोरवा का

Tisri(Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड बघलोरवा स्थित मुख्य सड़क के किनारे एक घर में शनिवार की दोपहर भीषण आग लग गई. जिससे पक्के मकान को छोड़कर घर का काफ़ी हिस्सा जल गया. बाद में आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि बघलोरवा स्थिति बड़ू राय के घर के बाहर मिट्टी के चूल्हे में हल्की आग थी. दोपहर को तेज हवाओं के संपर्क में आकर चिंगारी भड़की और पास ही रखे लकड़ियों को अपने लपेटे में ले लिया. देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई. रास्ते से गुजर रहे एक वाहन चालक ने आग की लपटों को देखकर शोर मचाया. जिसके बाद आसपास के लोग जुटे. इस दौरान घर के अंदर एक चार वर्षीय बच्चा भी था. गनीमत रही कि समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद लोगों ने पानी व मिट्टी के सहारे आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण मिट्टी के घर और आस पास रखे लकड़ी व बिचाली आग की चपेट में आ गए. आसपास पानी का कोई साधन नहीं होने की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी हुई. आग बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई दफा आधे किलोमीटर दूर स्थिति नदी से बाल्टी व डेगची में पानी भरकर लाये और आग को बुझाया. अगलगी की जानकारी मिलने पर तिसरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग को बुझाया. हालांकि इस दौरान गृह स्वामी को काफ़ी नुकसान हो गया था. भुक्तभोगी बड़ू राय ने बताया कि अगलगी में अनाज, कपड़े समेत हजारों की नगदी राशि भी जल गई. बड़ू राय ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर तिसरी के मुखिया किशोरी साव और जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जाना. वहीं मुखिया किशोरी साव ने मुआवजे के लिए भुक्तभोगी को लिखित रूप में इसकी जानकारी अंचल कार्यालय में देने को कहा. बताया जाता है कि जमुनियाटांड़ मोड़ पर नल जल योजना के तहत जल मीनार का निर्माण करवाया गया है, लेकिन अबतक पेयजलापूर्ति बहाल नहीं की गई है.

विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत, पति ने मायके वालों से की थी बाइक की डिमांड

Jamua (giridih) : जमुआ के कंदाजोर में शनिवार को एक विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका का नाम बसंती देवी था. उसके पति सुनील कुमार राय पर बाइक और दहेज मांगने का आरोप लगा है. मृतका के भाई मनोज राय ने बताया कि छह साल पहले बहन की शादी अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज देकर किया था. शादी के बाद सुनील बाइक और पैसे की डिमांड करने लगा. मगर ऐसा कभी भी अंदाजा नहीं था कि ये लोग मेरी बहन को मार देंगे. शनिवार को फोन कर सुनील ने बताया कि बसंती की मौत हो गई है. भागे-भागे पहुंचे तो देखा उसके गले में फंदे का निशान और पैर में चोट के निशान है. दहेज लोभियों ने मेरी बहन की हत्या की है.

स्थायी वारंटी को भेजा गया जेल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/13-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gawan(Giridih) : गावां थाना की पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ पंचायत स्थित डाबर निवासी सुंदर महतो पिता कन्हाई महतो लंबे समय से फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि उक्त वारंटी पर गावां थाना में कांड संख्या 53/89 एसटी संख्या 8/1992 के तहत स्थायी वारंट जारी किया गया था. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-kameshwar-baitha-resigns-from-rjd-will-contest-elections-from-palamu-on-bsp-ticket/">पूर्व

सांसद कामेश्वर बैठा का राजद से इस्तीफा, बसपा के टिकट पर पलामू से लड़ेंगे चुनाव!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही