Search

सीआईडी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति की बैठक में जमीन बेचकर सदस्यों के बीच पैसा बांटने का फैसला

Ranchi: सीआईडी (अपराध अनुसंधान विभाग) गृह निर्माण स्वाबलंबी सहकारी सहमति ने फैसला लिया है कि आनंदी स्थित समिति की जमीन को बेच दिया जाये. जमीन बेचकर जो पैसे मिलते हैं, उसका वितरण सभी सदस्यों के बीच किया जाये. यह फैसला बुधवार को लाईन टैंक रोड स्थित पुलिस एसोसिएशन के कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया.
 
LAGATAR NEWS
  • बुधवार को हुई बैठक में लिया गया फैसला.
  • 29 मार्च को होगी समिति की आमसभा.

Ranchi: सीआईडी (अपराध अनुसंधान विभाग) गृह निर्माण स्वाबलंबी सहकारी सहमति ने फैसला लिया है कि आनंदी स्थित समिति की जमीन को बेच दिया जाये. जमीन बेचकर जो पैसे मिलते हैं, उसका वितरण सभी सदस्यों के बीच किया जाये. यह फैसला बुधवार को लाईन टैंक रोड स्थित पुलिस एसोसिएशन के कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया. 

बैठक बाद समिति के अध्यक्ष भैया प्रदीप और सचिव उदय नारायण सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि समिति की आमसभा 29 मार्च को होगी. आम सभा पुलिस एसोसिएशन के कार्यालय में होगी. इस बैठक में समिति के सभी सदस्य भाग लेंगे. आज हुई बैठक में समिति के निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित थे.

उन्होंने बताया कि समिति के हितों के विरूद्ध कुछ लोग काम कर रहे हैं. समानांतरण बैठक कर रहे हैं. वैसे सभी सदस्यों को समिति से निष्काषित करने का फैसला लिया गया है.

उल्लेखनीय है कि समिति ने ओरमांझी के आनंदी में करीब 31 एकड़ जमीन की खरीद की थी. लेकिन सदस्यों के बीच जमीन का वितरण नहीं किया जा सका. इसी दौरान एक समिति के पदाधिकारियों द्वारा पांच एकड़ जमीन किसी को बेच दिया गया. आपत्ति के बाद जमीन का म्यूटेशन रूक गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही