Search

 
 
 

कर्नाटक में एक मिनी बस खड़े ट्रक से जा टकराई, 13 लोगों की मौत

 
  Bengaluru  :  कर्नाटक में हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के एक मिनी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गयी,  जिसके कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग शिवमोगा के रहने वाले थे.                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

देवी यल्लम्मा के दर्शन के बाद तीर्थयात्रा से लौट रहे थे लोग

यात्री  बेलगावी जिले के सवदत्ती से देवी यल्लम्मा के दर्शन के बाद तीर्थयात्रा से लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उसने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही