Search

रांची के ओटीसी ग्राउंड में बाइक से हुडदंग कर रहा नाबालिग धराया, बाइक जब्त

Ranchi : रांची के ओटीसी ग्राउंड में बाइक से हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने एक मॉडिफाई बाइक को जब्त किया है. साथ ही एक नाबालिग को पकड़ा है. इस बाइक को पूरी तरह से मॉडिफाई किया गया है,  उक्त गाड़ी किस कंपनी के हैं यह भी पता नहीं चल पा रहा है जिसमें काफी तेज आवाज वाला साइलेंसर भी लगा हुआ है. आसपास के लोगों से पुलिस को काफी शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस यह कार्रवाई की. बाइक को जब्त कर पुलिस पंडरा ओपी ले गई.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//