Search

 
 
 

PLFI उग्रवादी लाका पाहन के दस्ते और पुलिस के बीच मुठभेड़,हथियार के साथ एक उग्रवादी गिरफ्तार

 
Khunti: पुलिस और PLFI उग्रवादी लाका पाहन के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ रविवार को जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के लोवाडीह-गोवा मार्ग पर गुटीगढ़ा के पास हुई है. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख कर लाका पाहन अपने दस्ते के साथ बाइक छोड़कर फरार हो गया. इसी दौरान पुलिस ने एक उग्रवादी बांदू हस्सा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, 17 गोली, एके 47 का 14 जिंदा खोखा, पीएलएफआई का पर्चा और चार बाइक बरामद किया है. [caption id="attachment_40395" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/fb388d20-64fa-4228-90bb-7d6d1ed415d3.jpg"

alt="बाइक छोड़ भागा नक्सली दस्ता" width="1280" height="960" /> बाइक छोड़ भागा नक्सली दस्ता[/caption] [caption id="attachment_40394" align="aligncenter" width="960"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/5a7314d1-dbfe-4b28-8646-85d31858dc02.jpg"

alt="हथियार बरामद" width="960" height="1280" /> गिरफ्तार उग्रवादी के पास से बरामद हथियार[/caption] इसे भी पढ़ें- असंवैधानिक">https://lagatar.in/it-is-unconstitutional-to-discuss-the-agricultural-laws-passed-by-the-parliament-in-the-house-babulal/40374/">असंवैधानिक

है संसद से पारित कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा करना- बाबूलाल

एसपी को मिली थी उग्रवादियों के आने की सूचना

एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी के मुरहू थाना क्षेत्र के बुरजू गांव के पास पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर लाका पाहन लेवी वसूलने अपने दस्ते के साथ आया है. मिली सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. इसी दौरान मुरहू थाना क्षेत्र के लोवाडीह-गोवा मार्ग पर गुटीगढ़ा के पास उग्रवादी और पुलिस के बीच आमना सामना हुआ.

उग्रवादियों ने शुरू की फायरिंग

पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू की,  पुलिस को भारी पड़ता देख कर लाका पाहन अपने दस्ते के साथ जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें- जामताड़ा:">https://lagatar.in/jamtara-vicious-cyber-criminal-arjun-das-arrested-arrested-by-district-and-maharashtra-police/40361/">जामताड़ा:

शातिर साइबर अपराधी अर्जुन दास गिरफ्तार, जिला और महाराष्ट्र पुलिस ने दबोचा

खूंटी पुलिस की कारवाई से बैकफुट पर PLFI संगठन

एसपी आशुतोष शेखर के नेतृत्व में खूंटी पुलिस पीएलएफआई संगठन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. जिस वजह पीएलएफआई संगठन बैकफुट पर आ गया है. गौरतलब है कि खूंटी पुलिस ने पिछले पांच दिनों दौरान पीएलएफआई के दो बड़े इनामी उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. इससे बीते 16 मार्च को खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के महारौड़ा जंगल से पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर सामुएल कंडुलना उर्फ चांगो उर्फ सामू चाचा को गिरफ्तार किया था. सामुएल पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित था. इसे भी देखें-
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही