Search

 
 
 

बुमराह के नाम एक नया कीर्तिमान, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने

 

बुमराह टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर वन, इससे पहले कपिल देव नंबर-2 और जहीर खान नंबर-3 पर रह चुके हैं

Sports Desk : लगातार शानदार गेंदबाजी का जसप्रीत बुमराह को इनाम मिला है. बुधवार को आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में बुमराह नंबर वन गेंदबाज बन गये हैं. टेस्ट में नंबर वन बनने वाले बुमराह पहले भारतीय गेंदबाज हैं. बुमराह से पहले कपिल देव दो नंबर पर रह चुके हैं. दिसंबर 1979 से फरवरी 1980 तक वह दूसरे नंबर पर काबिज रहे थे. वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान भी करीब एक माह तक नंबर-3 गेंदबाज रहे चुके हैं. अक्टूबर-नवंबर 2010 के दौरान वह नंबर-3 गेंदबाज रहे थे. बता दें कि जसप्रीत बुमराह लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भी बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की. स्पिन पिच पर भी बुमराह का जादू चला और बुमराह ने टीम को अहम मौकों पर विकेट दिलाई. दूसरे टेस्ट में बुमराह ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट झटके. जिसकी बदौलत टीम इंडिया को 106 रनों से जीत मिली. बुमराह के इस शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में वन विश्व के नंबर वन तेज गेंदबाज बन गये हैं. इससे पहले बुमराह तीसरे नंबर पर रहे चुके हैं. बुमराह ने इस रैंकिंग में अश्विन की जगह ली. अश्विन पिछले 11 महीने से शीर्ष पर काबिज थे. टेस्ट मैच में 499 विकेट लेने वाले अश्विन तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. वहीं, नंबर 2 पर साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-payment-of-crores-on-fake-documents/">रांची

: फर्जी दस्तावेज पर करोड़ों का भुगतान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही