Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

T-20 में बन गया नया रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी ने कर दिया यह कारनामा

Advertisement
Advertisement
Sports Desk : टी-20 में गेंदबाजी में नया कीर्तिमान बना है. यह कीर्तिमान अपने नाम किया है मलेशियाई गेंदबाज स्याजरुल इदरस ने. स्याजरुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए किसी टी-20 में मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. स्याजरुल ने अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र आठ रन देकर 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. स्याजरुल की इस रिकॉर्ड गेंदबाजी के दम पर मलेशिया ने चीन को मात्र 23 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया और 4.5 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. इसे भी पढ़ें : JSCA">https://lagatar.in/third-phase-of-jscas-special-camp-ends-former-international-all-rounder-teaches-players-nuances-of-cricket/">JSCA

के विशेष कैंप का तीसरा चरण संपन्न, पूर्व अंतराष्ट्रीय ऑल राउंडर ने खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई

7 विकेट लिए, सातों खिलाड़ियों को किया बोल्ड

स्याजरुल की इस रिकॉर्ड गेंदबाजी में एक और बात खास रही. वह यह कि स्याजरुल ने जो 7 विकेट झटके, वह सभी बोल्ड करके. स्याजरुल ने सातों खिलाड़ियों को अपनी इन-स्विंगर गेंदों पर बोल्ड किया. बता दें कि कुआलालम्पुर में टी-20 वर्ल्ड कप के एशिया-बी क्वालिफायर के मुकाबले चल रहे हैं, जिसमें मलेशियाई गेंदबाज ने यह कारनामा किया है.

9 रन बनाने में चीन के गिरे 10 विकेट

कुआलालम्पुर के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी चीन की टीम अपना पहला ही इंटरनेशनल टी-20 मैच खेल रही थी. चीन ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 12 रन बना लिए थे. पांचवा ओवर लेकर स्याजरुल आये. उन्होंने पहली ही गेंद पर चीन को झटका दिया. स्याजरुल ने इस ओवर में कुल तीन विकेट झटके. इसके बाद तीसरे और चौथे ओवर में भी 2-2 विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. स्याजरुल ने 4 ओवर में आठ रन देकर 7 विकेट झटके. 24 रन के ल्क्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की टीम 4.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया. मलेशिया की तरफ से सबसे ज्यादा 19 रन विरनदीप सिंह ने बनाये. विरनदीप ने 14 गेंद पर 19 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिला दी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-7-ips-of-jharkhand-transferred-priyadarshi-alok-becomes-bokaro-sp/">BREAKING

: झारखंड के 7 IPS का तबादला, प्रियदर्शी आलोक बने बोकारो एसपी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही