Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में हाथ से मैला साफ करने वाले कर्मियों के लिए नई कल्याणकारी योजना तैयार

झारखंड सरकार ने हाथ से मैला साफ करने वाले सफाई कर्मियों के जीवन में सुधार लाने के लिए एक नई कल्याणकारी योजना तैयार की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड सरकार ने हाथ से मैला साफ करने वाले सफाई कर्मियों के जीवन में सुधार लाने के लिए एक नई कल्याणकारी योजना तैयार की है. इस योजना का मकसद वर्षों से उपेक्षित इस वर्ग को सम्मानजनक जीवन, आर्थिक सुरक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर देना है. इसके लिए सरकार ने हर साल 5 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है.

 

पहले होगा सर्वे

योजना लागू करने से पहले पूरे राज्य में सर्वे कराया जाएगा. इससे यह पता चलेगा कि वास्तव में कौन-कौन लोग इस काम से जुड़े हैं, ताकि मदद सही लोगों तक सीधे पहुंच सके.

 

योजना में क्या मिलेगा

योजना के तहत सफाई कर्मियों को ये सुविधाएं देने की तैयारी है 

पुनर्वास: सामाजिक और आर्थिक रूप से उन्हें मजबूत किया जाएगा.

कौशल प्रशिक्षण: नए काम सीखने और नौकरी के अवसर पाने में मदद मिलेगी.

स्वरोजगार सहायता: अपना काम शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा.

शिक्षा सहायता: उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति और अनुदान मिलेगा.

बीमा और सुरक्षा: काम के दौरान हादसा होने पर परिवार को मुआवजा और सहायता दी जाएगी.


जमीनी हकीकत अभी भी मुश्किल

 

सरकारी योजना की घोषणा के बीच रांची नगर निगम के सफाई कर्मियों की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है. नगर निगम में करीब 250 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिनका कहना है कि उन्हें न तो सुरक्षा उपकरण मिलते हैं और न ही कोई खास सरकारी सुविधा.एक मजदूर ने कहा कि हम रोज जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, लेकिन न बीमा है, न बच्चों के भविष्य की कोई पक्की व्यवस्था. उम्मीद है कि यह योजना सिर्फ घोषणा बनकर न रह जाए.

 

उम्मीद की किरण

 

फिलहाल सफाई कर्मियों को उम्मीद है कि जल्द होने वाला सर्वे पूरा होगा और उन्हें वे अधिकार और सुविधाएं मिलेंगी, जिनका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अगर योजना सही तरीके से लागू हुई, तो यह उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही