Search

 
 
 

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की छत पर चढ़ा व्यक्ति हाई वोल्टेज तार से सटकर झुलसा

गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव निवासी विनोद मिश्रा (40 वर्ष) अचानक मालगाड़ी पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार को अपने हाथों से पकड़ लिया. देखते ही देखते तेज धमाके के साथ चिंगारियां उड़ीं और विनोद बुरी तरह झुलसकर मालगाड़ी पर ही गिर पड़ा.
 

Giridih : गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ऐसा खौफनाक मंजर दिखा, जिसे देख लोगों की सांसें थम गईं. गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव निवासी विनोद मिश्रा (40 वर्ष) अचानक मालगाड़ी पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार को अपने हाथों से पकड़ लिया. देखते ही देखते तेज धमाके के साथ चिंगारियां उड़ीं और विनोद बुरी तरह झुलसकर मालगाड़ी पर ही गिर पड़ा.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर तक वह बिना हिले-डुले पड़ा रहा. लेकिन कुछ ही मिनट बाद वह खुद उठकर लड़खड़ाते हुए चलने लगा. यह देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए. इतनी तेज करंट लगने के बाद किसी का यूं उठ खड़ा होना किसी चमत्कार से कम नहीं था.


सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे विनोद को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक, उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं. वह फिलहाल होश में है. इधर, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि विनोद अचानक स्टेशन पर क्यों पहुंचा, मालगाड़ी पर क्यों चढ़कर हाई वोल्टेज तार को पकड़ने के पीछे उसकी मंशा क्या थी. रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही