Search

 
 
 

रांची : बुढ़मू में घर में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Budhmu (Ranchi) : बुढ़मू थाना क्षेत्र के सूमो गांव में बीती रात्र एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम कतिया उरांव (45 वर्ष ) है. वह बुढ़मू थाना क्षेत्र के सूमो गांव का ही रहने वाला था. घटना रात्रि लगभग 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है. सूत्रों की मानें तो बाइक सवार तीन अपराधकर्मियों  ने उक्त घटना को अंजाम दिया है. परिजनों के अनुसार हेलमेट पहने 3 अपराधी घर में घुसे और सो रहे कतिया उरांव के सिर में गोली मार दी और फरार हो गये. घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है. पुलिस कई बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है. मृतक की पत्नी के अनुसार घटना के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है. इसे भी पढ़ें : गिरीराज">https://lagatar.in/giriraj-singh-took-a-jibe-at-congress-and-said-it-is-a-sinking-boat-that-is-why-everyone-is-running-away/">गिरीराज

सिंह का कांग्रेस पर तंज, बोले-डूबती हुई नैया है, इसलिए सब भाग रहे…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही