Search

 
 
 

आंगनबाड़ी केंद्र के चापाकल पर नहाने गए व्यक्ति की गिरने से मौत

 
Pandu (Palamu) : जिले के पांडू थाना क्षेत्र के सिलदिली पंचायत अंतर्गत खुरा ग्राम निवासी बुधन राम (65 वर्ष) की नहाने के क्रम में पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार ख़ुरा आंगनबाड़ी केंद्र में ठेकेदार के द्वारा मिट्ठी भराई कराने के बाद चापाकल गड्ढा में हो गया है. प्रत्येक दिन की तरह बुधन राम नहाने के लिए उसी चापाकल पर गए. चापाकल पर नहाने के दौरान उनका पैर फिसला और वह गिर पड़े, जहां तुरंत उनकी मौत हो गई. संबंधित आंगनबाड़ी सेविका ने कहा कि बच्चों के साथ भी कभी भी इस तरह की घटना घट सकती है. क्योंकि आंगनबाड़ी केंद्र नदी किनारे है, जिसकी बाउंड्री आज तक नहीं बन सकी है. सेविका ने इसे तत्काल बनवाने का आग्रह किया है, ताकि भविष्य में दोबारा इस तरह की घटना ना घटे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-a-young-man-and-a-girl-fell-in-love-in-a-moving-train-then-police-entered/">पलामू

: चलती ट्रेन में युवक-युवती को हो गया प्यार, फिर हुई पुलिस की इंट्री…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही