Search

 
 
 

उम्मीदवारों के चयन में स्वच्छ छवि के व्यक्ति को प्रमुखता : धर्मेंद्र तिवारी

 
भारतीय जनतंत्र मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन Medininagar: भारतीय जनतंत्र मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय पलामू क्लब में रविवार को आयोजित किया गया. कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने दीप जलाकर किया. कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने किया. कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि लोकसभा के उम्मीदवारों के चयन में स्वच्छ छवि के व्यक्ति को प्रमुखता दी जाएगी. झारखंड के खनिज संपदाओं का व्यापक पैमाने पर दोहन हो रहा है. महिला सशक्तिकरण के नाम पर सुनहरे सपने दिखाकर महिलाओं के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. किसानों को उनका उचित हक नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का हक मारा जा रहा है. इसे भी पढ़ें-विस्थापितों">https://lagatar.in/will-give-the-displaced-people-their-rights-manish-jaiswal/">विस्थापितों

को उनका अधिकार दिलाएंगे : मनीष जायसवाल

भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए लड़ना होगा : धर्मेंद्र तिवारी

प्रतियोगिता परीक्षा का क्वेश्चन पेपर बेच दिए जाते हैं जिसके चलते योग्य व्यक्ति पीछे रह जाते हैं व अयोग्य उम्मीदवार का चयन हो जाता है. उन्होंने कहा कि पलामू वीरों की भूमि है मेदिनी राय की भूमि है, नीलांबर- पीतांबर की भूमि है. भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए लड़ना होगा. लडने के लिए भारतीय जनतंत्र मोर्चा को मजबूत करना होगा. ताकि भ्रष्टाचार से मुकाबला किया जा सके. कार्यक्रम का संचालन हरिनारायण प्रजापति व धन्यवाद ज्ञापन रोहित मेहता ने किया. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडे,मिथिलेश कुमार, जिला मंत्रीअभिषेक पांडे, ओम प्रकाश सिंह, दिप नारायण दुबे, छोटू पांडे, सूरज राम, विवेक कुमार, अनीश कुमार, महेंद्र पासवान, आदि लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-सभी">https://lagatar.in/high-mast-lights-will-be-installed-in-all-panchayats-mithilesh-thakur/">सभी

पंचायतों में लगेगा हाई मास्ट लाइट : मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही