Search

 
 
 

शराब से भरी पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

 
Damoh : मध्यप्रदेश के दमोह जिले में  हिंडोरिया थाना क्षेत्र  के पास मंगलवार शाम शराब से भरे वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने आन्न फान्न में घायलो को अस्पताल में भर्ती करवा. जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने जबलपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया .मृतको की पहचान भगवानदास अठया (28वर्षी ) भदौली निवासी और जितेंद्र सिंह राजपूत (22 वर्षी ) भदौली निवासी  के रूप में हुई है.   परिजनों ने बताया कि दोनों युवक सोमवार शाम बाइक से कहीं घूमने गए थे. मंगलवार शाम दोनों घर आ रहे थे, इस दौरान हिंडोरिया थाना क्षेत्र के लुहर्रा गांव के पास शराब से भरे पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी. हादसे की सूचना मिलते ही हिंडोरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया . आज दोनों  का शव  पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया  

पुलिस ने पिकअप जब्त किया

हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि जिस वाहन से टक्कर हुई, उसमें शराब भरी थी, जो हिंडोरिया शराब दुकान जा रही थी. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन को छोड़ा जाएगा. केस दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही