Search

 
 
 

देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में झारखंड का भी एक थाना शामिल

 
Ranchi: देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में झारखंड का भी एक थाना शामिल है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2024 के लिए देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाने का चयन किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 नवंबर को भुवनेश्वर के कन्वेंशन सेंटर लोक सेवा भवन में निमियाघाट के थाना प्रभारी को ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने निमियाघाट के थाना प्रभारी को 28 नवंबर को कार्यक्रम स्थल पर रिहर्सल के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है. जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय की टीम हर साल देश के विभिन्न राज्यों में थानों का निरीक्षण करती है. निरीक्षण के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाती है. इसके बाद सर्वश्रेष्ठ थाने का चयन किया जाता है.

जाने क्या होता है चयन की प्रकिया

सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन के लिए देखा जाता है कि आम लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार, बाथरूम की साफ-सफाई, अतिरिक्त सुविधाओं में जैसे थाने में पेंट्री की सुविधा, पुलिसकर्मियों के फिट रहने के लिए थाने में उपलब्ध सुविधाएं, दिव्यांग के लिए रैंप की सुविधा, थाने में शिकायत करने आनेवालों के साथ पुलिस का व्यवहार, थाना परिसर में अनुसंधानक (आईओ) के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था, थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था, फायर सेफ्टी की सुविधा, सीसीटीवी कैमरा, कैंटीन की व्यवस्था, हाजत की सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाती है. इसी के आधार पर सर्वश्रेष्ठ थाने का चयन किया जाता है. इसे भी पढ़ें - संविधान">https://lagatar.in/on-completion-of-75-years-of-implementation-of-the-constitution-the-president-addressed-the-parliament-said-the-constitution-is-the-cornerstone-of-our-democratic-values/">संविधान

लागू होने के 75 साल पूरे, राष्ट्रपति ने संसद को संबोधित किया, कहा, संविधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही