Search

 
 
 

केंद्र सरकार की समीक्षा में नहीं मिला संताल परगना के 6 जिलों में एक भी आदर्श ग्राम पंचायत

Jharkhand News: भारत सरकार ने देशभर के ग्राम पंचायतों में विकास की स्थिति के मूल्यांकन के लिए LSDG बनाया है. LSDG के नौ बिंदु हैं. इन्हीं बिंदुओं के आधार पर ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन करने के बाद  A+(Achiver) , A (Front Runner) , B(Performer), C(Aspirant ) और D(Beginner) श्रेणी में बांटा जाता है. 90-100 नंबर पाने वाले ग्राम पंचायत को A+, 75-89 नंबर वाले ग्राम पंचायत को A, 60-74 नंबर वाले ग्राम पंचायत को B, 40-59 नंबर वाले को C और 40 से कम नंबर वाले ग्राम पंचायत को D श्रेणी में रखा जाता है.
 
रैंकिंग सिस्टम

Ranchi News: स्थानीय विकास लक्ष्य (LSDG) के मापदंड के आधार पर संतालपरगना का एक भी ग्राम पंचायत आदर्श नहीं है. 99.50% ग्राम पंचायत या तो औसत या कमजोर है. भारत सरकार ने LSDG (Localization of Sustainable Development Goal) के मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन के बाद यह नतीजा निकाला है. साथ ही इन ग्राम पंचायतों पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया है.


भारत सरकार ने देशभर के ग्राम पंचायतों में विकास की स्थिति के मूल्यांकन के लिए LSDG बनाया है. LSDG के नौ बिंदु हैं. इन्हीं बिंदुओं के आधार पर ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन करने के बाद  A+(Achiver), A (Front Runner) , B(Performer), C(Aspirant ) और D(Beginner) श्रेणी में बांटा जाता है. 90-100 नंबर पाने वाले ग्राम पंचायत को A+, 75-89 नंबर वाले ग्राम पंचायत को A, 60-74 नंबर वाले ग्राम पंचायत को B, 40-59 नंबर वाले को C और 40 से कम नंबर वाले ग्राम पंचायत को D श्रेणी में रखा जाता है.


केंद्र सरकार ने संताल परगना के छह जिलों का मूल्यांकन किया और निर्धारित मापदंड के आधार पर नंबर दिये. देवघर जिला के सोनारायठारी प्रखंड के मगडीहा ग्राम पंचायत को सबसे ज्यादा 71.71 नंबर मिला. साहेबगंज जिला के बोरिया प्रखंड के पोआल ग्राम पंचायत को सबसे कम 40.49 नंबर मिले. संताल परगना के छह जिलों में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 1005 है. इसमें 99.50% ग्राम पंचायत को B और C श्रीणी में रखा गया है. D श्रेणी में चार ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है.  पाकुड़ जिले का सिर्फ एक ग्राम पंचायत को A श्रेणी में रखा गया है.

 

LSDG के नौ बिंदु

  • 01- गांव में कोई भूखा नहीं सोए, सबको रोजगार मिले
  • 02-सबको दवाईयां और अस्पताल की सुविधा
  • 03-बच्चों की पढ़ाई और खेलकूद की व्यवस्था हो
  • 04-हर घर में नल से साफ पानी मिले
  • 05-स्वच्छ और हरित पंचायत
  • 06-बुनियादी ढांचा वाली आत्मनिर्मर पंचायत
  • 07-सामाजिक रुप से सुरक्षित पंचायत
  • 08-सुशासित पंचायत
  • 09-महिला अनुकूल पंचायत

 

संताल परगना के जिलों में पंचायतों की स्थिति

जिला A+ A B C D
देवघर 00 00 98 95 01
दुमका 00 00 83 123 00
गोड्डा 00 00 70 126 01
जामताड़ा 00 00 63 53 02
पाकुड़ 00 01 127 00 00
साहेबगंज 00 00 59 103  00

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
                       
                         
                         
                        
                        
            
                    

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही