Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 6021 लंबित गैर जमानतीय वारंट के निष्पादन को लेकर हुई समीक्षा बैठक, चुनाव आयोग ने लिया था संज्ञान

Ranchi: झारखंड के 24 जिलों में 6021 लंबित गैर जमानतीय वारंट के निष्पादन को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई. यह बैठक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. जिसमें सभी जिले से डीसी और एसपी शामिल हुए. इस दौरान गैर जमानतीय वारंट का तेजी से निष्पादन करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए. गौरतलब है कि वारंट के निष्पादन के लंबित होने की वजह से चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया था. इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा था. लिखे पत्र में कहा था कि ईसीआई पोर्टल पर प्रस्तुत दैनिक कानून और व्यवस्था रिपोर्टों का उल्लेख करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि झारखंड में एक अप्रैल तक सिर्फ 176 गैर जमानतीय वारंट (एनबीडब्ल्यू) निष्पादित किए गए हैं. जबकि 6021 गैर जमानतीय वारंट निष्पादन के लिए लंबित हैं. इस संबंध में गैर-जमानती वारंट के निष्पादन में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया था. इसे भी पढ़ें -EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-general-deed-of-cnt-nature-land-occupied-by-former-cm-found-from-saddam-the-mastermind-of-making-fake-deed/">EXCLUSIVE:

फर्जी डीड बनाने के मास्टर माइंड सद्दाम के पास से मिली पूर्व CM के कब्जे वाली CNT नेचर भूमि की बनी जेनरल डीड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही