Ranchi : रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में रविवार को कुड़मी समाज की महारैली काआयोजन हुआ. "कुड़मी अधिकार महारैली’ में हजारों की भीड़ जुटी और अनुसूचित जनजाति सूचीमें शामिल करने की मांग की गई.
पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे महिला-पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर रैली में पहुंचे थे. प्रभात तारा मैदान में "पहचान दो, अधिकार दो" के नारों से गूंजता रहा. रैली में रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और दुमका समेत कई जिलों सेसमाज के लोग पहुंचे. युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही.
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि यह आंदोलन किसी केखिलाफ नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक पहचान की पुनर्स्थापना के लिए है. शीतल ओहदार नेइसे वर्षों की उपेक्षा का परिणाम बताया.
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार परआरोप लगाया कि कुड़मी समाज को एकजुट होने से रोका जा रहा है. उन्होंने कुड़ी समुदाय कोएसटी सूची में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान देनेकी मांग दोहराई. नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलनराज्यव्यापी होगा.
इस जनसभा को शीतल अहदार, नागेंद्र महतो, लम्बोदर महतो, जयमुनी महतो, शखीचंद महतो, राजेंद्र महतो, रामपदो महतो, रणधीर चौधरी, अमरनाथ चौधरी, अमित महतो दिल्ली, जोशोदादेवी, सुषमा देवी, पार्वती देवी, ओमप्रकाश महतो, सोनालाल महतो, राजकिशोर महतो, हरिकृष्णमहतो, रंजीत महतो समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया.
Leave a Comment