Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

'टीकू वेड्स शेरू' के ट्रेलर के एक सीन पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी हो रहे ट्रोल

Lagatar Desk: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म `टीकू वेड्स शेरू` के ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है. कंगना रनौत ने इस फिल्म को प्रोडयूस किया है. फिल्म का ट्रेलर 14 जून को रिलीज हुआ. जिसके एक सीन को लेकर बवाल मच गया है. ट्रेलर में 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 27 साल छोटी अवनीत कौर को किस किया हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. साथ ही यूजर्स कंगना रनौत पर भी हमला बोल रहे हैं. यूजर्स कह रहे एक्टिंग के नाम पर कुछ भी मत दिखाओं.

14 जून को रिलीज हुआ ट्रेलर

वहीं अगर फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो कई लोग ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की तारीफ कर रहे. 2 मिनट और 26 सेकंड के ट्रेलर में दोनों स्टार की कमेस्ट्री कमाल की लग रही है. फिल्म में ये एक सनकी और रोमांटिक किरदार निभा रहे हैं. जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बीच इनकी प्यारी सी लवस्टोरी कई लोगों को पसंद आई है. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/bihar-security-lapse-of-cm-nitish-kumar-bike-rider-entered-by-breaking-cordon-during-morning-walk/">बिहार

: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, मॉर्निंग वॉक के समय बाइक सवार सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही