Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक स्कूल ऐसा भी : 8वीं तक की होती है पढ़ाई, बच्चों की उपस्थिति मात्र 3, प्राचार्य समेत 2 शिक्षक प्रतिनियुक्त

स्कूल में प्रधानाध्यापिका के अलावा मात्र एक सहायक शिक्षक प्रतिनियुक्त Ashish Tagore Latehar : एक तरफ झारखंड सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को विकसित कर रही है. यहां सीबीएसई की तर्ज पर पढ़ाई होगी. दूसरी तरफ कई ऐसे स्कूल हैं, जहां आठवीं तक के बच्चों के लिए मात्र एक शिक्षक हैं. ऐसे में स्कूल में शिक्षा का स्तर क्या होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. स्कूल में शिक्षक नहीं रहने के कारण बच्चों की उपस्थिति भी कम रहती है. (झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">(झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
आज भी झारखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के कई स्कूलों की स्थिति बद से बदतर है. हम आपको आज एक ऐसे स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं. जहां स्टूडेंट्स की उपस्थिति न के बराबर रहती है. यह स्कूल है लातेहार के सदर प्रखंड के कुदाग ग्राम स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, कुदाग. बुधवार को स्कूल में मात्र तीन छात्राएं ही आयीं थीं. इससे सहज ही अंंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल में पठन-पाठन की क्या स्थिति होगी. जिस स्कूल में एक से लेकर कक्षा आठ तक की पढ़ाई होती हो, वहां अगर मात्र तीन ही छात्राएं उपस्थित हो, तो इससे बड़ी विडंबना क्या होगी. विडंबना तो यह भी है कि एक से लेकर आठ तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए स्कूल में प्रधानाध्यापिका व एक सहायक शिक्षक ही प्रतिनियुक्त हैं. प्रधानाध्यापिका तो विद्यालय के संचालन एवं कागजी कार्रवाई में ही उलझी रहती हैं. ऐसे में मात्र एक सहायक शिक्षक के भरोसे यह स्कूल है. [caption id="attachment_626453" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kudag-vidhyalay_620.jpg"

alt="राजकीय मध्य विद्यालय, कुदाग" width="1280" height="720" /> राजकीय मध्य विद्यालय, कुदाग[/caption] (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

प्रधानाध्यापिका नहीं थी स्कूल में

बुधवार को स्कूल की प्रधानाध्यापिका मगदेली सोरेन स्कूल में मौजूद नहीं थी. पूछे जाने पर स्कूल के सहायक शिक्षक नरेश प्रसाद ने बताया कि प्रधानाध्यापिका किसी काम से मुख्यालय गयी है. स्कूल में कितने छात्र नामांकित हैं, यह पूछे जाने पर सहायक अध्यापक ने बताया कि वे यहां प्रतिनियोजन पर आये हैं, उन्हें यह नहीं पता कि स्कूल में कितने छात्र नामांकित हैं. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

क्या कहती हैं जिला शिक्षा अधीक्षक

इस संबंध में पूछे जाने पर जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना मिली है.उन्होंने जांच के लिए टीम बनाई है. टीम जांच कर रिपोर्ट भेजेगी. जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-security-personnel-caught-with-ganja-in-central-jail-suspended/">हजारीबाग

: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही