Search

 
 
 

बड़कागांव के लिखलाही घाटी में गिरी स्कूटी, दो की हालत गंभीर

 
Barkagaon : बड़कागांव थाना क्षेत्र की लिखलाही घाटी के पास स्कूटी जेएच02 बीएल 4411 पत्थर से टकराकर 10 फीट गहरी खाई में गिर गई. उस पर सवार दो लोग घायल हो गए. इसमें स्कूटी चालक 35 वर्षीय सुनील उरांव और 32 वर्षीय चंदर नायक की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों बड़कागांव टीपी-5 के पास किसी कंपनी में काम करते थे. दोनों फतहा बाजार से आ रहे थे. घटना की जानकारी कुछ मीडियाकर्मियों ने थाना प्रभारी विनोद तिर्की को दी. उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा. दोनों घायलों को इलाज के लिए बड़कागांव हॉस्पिटल लाया गया. दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. चंदर के चेहरे में गंभीर चोट लगी है और सुनील का पैर टूट गया है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-coordinator-of-the-school-ate-poison-the-condition-is-critical-the-head-was-accused-of-harassment/">पलामू

: स्कूल की संयोजिका ने खाया जहर, हालत नाजुक, मुखिया पर लगा प्रताड़ना का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही