जल्द थाम सकते हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन, चंदनक्यारी से हो सकते हैं प्रत्याशी Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स) पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मंत्री और आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पत्र के जरिये केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को अपना इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए सभी पदों से मुक्त किया जाये. मिली जानकारी के अनुसार, उमाकांत रजक जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम सकते हैं और पार्टी के टिकट पर चंदनक्यारी से चुनाव लड़ सकते हैं. https://lagatar.in/a-shock-to-ajsu-before-elections-central-vice-president-umakant-rajak-resigns/untitled-3-118/"
rel="attachment wp-att-965359">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-3-20.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
rel="attachment wp-att-965359">
alt="" width="600" height="400" />