Search

 
 
 

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खंभे से टकरा कर पलटी, देवघर मुंडन करवाने जा रहा था परिवार, 7 लोग घायल

देवरी थाना क्षेत्र के देवरी-देवघर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर के पास भीषण सड़क दुर्घटना में एक स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. श्रद्धालुओं से भरी वाहन बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर मा,रते हुए सड़क से 10 फीट दूर पलट गई. इस हा,दसे में स्कॉर्पियो सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Giridih :  देवरी थाना क्षेत्र के देवरी-देवघर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर के पास भीषण सड़क दुर्घटना में एक स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. श्रद्धालुओं से भरी वाहन बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क से 10 फीट दूर पलट गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिले से एक ही परिवार के सात सदस्य देवघर में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे. तेज रफ्तार और सड़क किनारे खंभे से टकराने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन मदद की और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाने की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. सड़क पर वाहनों की तेज गति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हा,दसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही