Search

 
 
 

शरारती तत्वों पर रखी जायेगी कड़ी नजर : थाना प्रभारी

 
हुसैनाबाद थाना में शांति समिति की बैठक हुई, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद थाना परिसर में मंगलवार को ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हुसैनाबाद अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार ने जबकि संचालन थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने किया. बैठक में लोगों ने कहा कि हुसैनाबाद आपसी, एकता व भाईचारे के लिए जाना जाता है. पूजा समितियों ने पूजा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया. जिस पर अधिकारियों ने कहा कि पलामू पुलिस आपके साथ हमेशा खड़ी है. बैठक को संबोधित करते हुए अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि सारे धार्मिक कार्यक्रम चुनाव आयोग के गाइडलाइन के तहत ही मनाया जाय. देश में आदर्श आचार संहिता लागू है. इस लिए आप लोग भी अपने अपने त्योहार एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मनाए. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल करने वाले, शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालो के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी. बैठक में महिला बाल संरक्षण थाना प्रभारी पार्वती कुमारी, एएसआई टी.मन्नान, प्रखण्ड प्रमुख राजकुमारी देवी, भूतपूर्व नप अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ छठन राम, मुखिया संघ अध्यक्ष श्रवण राम, जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, अजय प्रसाद गुप्ता ,अब्बास अंसारी, आलोक केशरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-apply-till-april-15-to-get-your-name-added-to-the-voter-list/">पलामू

: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 15 अप्रैल तक करें आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही