Search

 
 
 

फिल्म रामायण से लक्ष्मण का दमदार पोस्टर रिलीज, हाथों में धनुष थामे आए नजर

Lagatar Desk : हाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर लक्ष्मण का दमदार पोस्टर शेयर किया है .शेयर किए पोस्टर में रवि दुबे हाथ में धनुष थामे, चेहरे पर साहस, दृढ़ संकल्प और युद्ध के लिए तैयार दिखने वाले रौद्र भाव के साथ नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने उन्हें एक समर्पित भाई, एक निडर योद्धा, राम की ढाल के रूप में पेश किया है.
 
रामायणम् से लक्ष्मण का दमदार पोस्टर

Lagatar Desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म रामायणम् रिलीज को तैयार है. जो 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज किया है.जिसमे लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे दमदार और उग्र योद्धा के रूप में नजर आ रहे है.

 

रामायणम् से लक्ष्मण का दमदार पोस्टर 

लक्ष्मण का उग्र योद्धा अवतार

हाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर लक्ष्मण का दमदार पोस्टर शेयर किया है .शेयर किए पोस्टर में रवि दुबे हाथ में धनुष थामे, चेहरे पर साहस, दृढ़ संकल्प और युद्ध के लिए तैयार दिखने वाले रौद्र भाव के साथ नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने उन्हें एक समर्पित भाई, एक निडर योद्धा, राम की ढाल के रूप में पेश किया है.

 

फैंस हुए क्रेजी

 सोशल मीडिया पर फैंस रवि दुबे की कास्टिंग को सबसे सटीक बता रहे हैं. कुछ फैंस का कहना है कि उनकी शुद्ध हिंदी की पकड़ और टीवी से बड़े पर्दे का यह सफर कमाल का है, वहीं कुछ का मानना है कि वे भगवान राम के रूप में भी उतने ही परफेक्ट लगते.

 

रवि दुबे का बयान

इस भूमिका पर बात करते हुए रवि दुबे ने कहा कि लक्ष्मण का किरदार निभाना शब्दों से परे एक गहरा भावनात्मक एहसास है, जो ताकत, साहस और निस्वार्थ भक्ति का अनोखा मेल हैं.

 

फिल्म के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही