Search

 
 
 

धनबाद के 20 डॉक्टर व 42 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम देवघर श्रावणी मेले में देगी सेवा

 

31 अगस्त तक चलने वाले मेले में राज्यभर से 220 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति

Dhanbad : देवघर में 31 अगस्त तक चलने वाले श्रावणी मेले में राज्य भर से 220 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसमें धनबाद के 20 डॉक्टर समेत 42 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम अपनी सेवाएं देगी. इस वर्ष मलमास के कारण श्रावणी मेला 2 महीने तक चलेगा. इस दौरान करीब 45 लाख भक्तों के देवघर पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य भर से 220 डॉक्टरों को देवघर समेत बासुकीनाथ व दुमका में प्रतिनियुक्त करने का आदेश सभी जिलों के सिविल सर्जन को दिया है. धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशालय से जारी आदेश के आलोक में देवघर श्रावणी मेले में धनबाद से 20 डॉक्टर्स समेत 42 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि देवघर, बासुकीनाथ और दुमका मे सेवा देने वाले डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति दो चरणों में की गई है. पहले चरण में 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 9 डॉक्टरों को भेजा गया है. जबकि दूसरे चरण 3 अगस्त से 31 अगस्त तक 11 डॉक्टर अपनी सेवा देंगे.

मेले में धनबाद के 675 पुलिसकर्मियों की तैनाती

इधर, धनबाद के सर्जेंट दीपक कुमार प्रसाद ने बताया की देवघर श्रावणी मेले में धनबाद जिले से 675 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 90 एसआई-एएसआई, 8 इंस्पेक्टर, 17 महिला पुलिस व प्रशिक्षण ले रहे 560 जवानों को देवघर भेजा गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-raid-in-kapasara-illegal-coal-seized/">धनबाद

: कापासारा में सीआईएसएफ का छापा, अवैध कोयला जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही