Search

 
 
 

पलामू: पाटन में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

 
Medininagar: पाटन थाना क्षेत्र के सगुनी गांव निवासी स्व. उदय राम की पुत्री पल्लवी कुमारी (15) ने मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर में कोई नहीं था. इसी बीच पल्लवी ने फांसी लगा ली. जब हम सभी घर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई. इसके बाद घटना की जानकारी पाटन थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पाटन पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर अपनी देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें - बंगाल-ओडिशा">https://lagatar.in/cyclone-dana-is-about-to-hit-bengal-odisha-its-effect-will-be-seen-in-jharkhand-schools-closed-in-odisha-from-23-to-25-october/">बंगाल-ओडिशा

में दस्तक देगा चक्रवात ‘दाना’, झारखंड में भी दिखेगा असर, ओडिशा में तीन दिन स्कूल बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही