Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक आतंकी ढेर, राजौरी में फिर गोलीबारी शुरू

Jammu/Kashmir : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों का पता लगाये जाने के बाद आज शनिवार तड़के फिर से गोलीबारी शुरू हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सेना के उत्तरी कमान के एक बयान के अनुसार, पिछले महीने जम्मू क्षेत्र में भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने में शामिल आतंकवादियों के एक समूह को खत्म करने के लिए सैन्य कर्मी लगातार खुफिया-आधारित अभियान चला रहे हैं. रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, राजौरी सेक्टर के कांडी वन में जारी अभियान के दौरान शुक्रवार देर रात एक बजकर 15 मिनट पर आतंकवादियों का पता चला और इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के घने जंगलों वाले कांडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किये गये विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गये और एक मेजर घायल हो गया, जहां आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान जारी था.

सुरक्षा बलों पूरे गांव को घेर लिया

इससे पहले उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के करहामा कुंजर गांव में शुक्रवार रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी मार गिराया गया. बता दें कि सुरक्षाबलों को गांव में दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षा बलों पूरे गांव को घेर लिया. बारामूल के एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे के अनुसार, कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान चलाया गया. हमारी तरफ फायरिंग किये जाने पर जवाबी फायरिंग में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मार गिराया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही