Search

 
 
 

एके सिंह कॉलेज जपला में 11 अप्रैल से तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन

 
Hussainabad (Palamu) : एके सिंह कॉलेज, जपला के परिसर में सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. यह आयोजन 11, 12 और 15 अप्रैल को होगा. घुमक्कड़ी धर्म को दर्जा प्रदान करने वाले महापंडित राहुल सांकृत्यायन सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फूले और भारत संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. इसमें महाविद्यालय के ही छात्र वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे. सेमिनार में महापुरुषों से संबंधित परिचर्चा और साक्षात्कार का आयोजन होगा. साथ ही फिल्म का भी प्रदर्शन होगा. यह कार्यक्रम महाविद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी एवं आंतरिक गुणवत्ता निर्धारक प्रकोष्ठ आईक्यूएसीके समन्वयक डॉ. राम सुभग सिंह के निर्देशन में अगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, 12 अप्रैल को महापंडित राहुल सांकृत्यायन जयंती और 15 अप्रैल को डॉ. बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी जानकारी एके सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल सूर्यमणि सिंह ने दी. इसे भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/cheating-of-10-30-lakhs-in-the-name-of-getting-job-in-hazaribagh-accused-arrested-from-gomiya/">नौकरी

दिलाने के नाम पर हजारीबाग में 10.30 लाख की ठगी, आरोपी गोमिया से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही