Search

 
 
 

झारखंड का एक टॉप माओवादी नक्सली पुलिस के संपर्क में, कर सकता है आत्मसमर्पण !

झारखंड के एक टॉप माओवादी नक्सली सेकंड एंड कमांड पुलिस के संपर्क में है. सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो वह कुछ दिनों बाद आत्मसमर्पण कर सकता है, वह अभी लगातार पुलिस के संपर्क में है.
 

Ranchi : झारखंड के एक टॉप माओवादी नक्सली सेकंड एंड कमांड पुलिस के संपर्क में है. सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो वह कुछ दिनों बाद आत्मसमर्पण कर सकता है, वह अभी लगातार पुलिस के संपर्क में है.

 

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से संगठन के अंदर दबाव और लगातार चल रहे सुरक्षाबलों के अभियान के कारण संगठन कमजोर स्थिति में है. इसी बीच यह इनपुट मिला है कि वह अगले दो से तीन दिनों के भीतर सरेंडर कर सकता है.

 

हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित सरेंडर को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है. संबंधित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है. अगर ये बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण करेगा तो इसे झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के लिए बड़ी सफलता माना जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही