Search

 
 
 

पलामू लोकसभा क्षेत्र से अंतिम दिन तीन समेत कुल 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

 
Medininagar : पलामू लोकसभा सीट पर चौथे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर चल रहा नामांकन कार्य गुरुवार को समाप्त हो गया. नामांकन के सातवें दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी समेत तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इस तरह पलामू लोकसभा सीट से अब तक कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. पलामू लोकसभा सीट के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की जाएगी. 29 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है. इसके बाद शेष बचे प्रत्याशियों के बीच सिंबल आवंटित कर दिया जाएगा. अंतिम दिन गुरुवार को नामांकन दाखिल करनेवाले प्रत्याशियों में बहुजन मुक्ति पार्टी के रामवचन राम, निर्दलीय गणेश रवि व राष्ट्रीय समानता दल के ब्रजेश कुमार तुरी शामिल हैं. इससे पूर्व चौथे दिन लोकहित अधिकार पार्टी के सनन कुमार, पांचवें दिन मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अभय कुमार भुइयां व पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के वृंदा राम व छठे दिन भारतीय जनता पार्टी के विष्णु दयाल राम, भागीदारी पार्टी (पी) के सत्येंद्र कुमार पासवान, एसयूसीआई(सी)के महेंद्र बैठा व राष्ट्रीय जनता दल की ममता भुइयां ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. नामांकन को लेकर गुरुवार को भी कचहरी परिसर में काफी गहमागहमी रही. शहर के कई चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात थी. वहीं कई जगह दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jmm-gives-ticket-to-sameer-mohanty-from-jamshedpur-seat/">जमशेदपुर

सीट से झामुमो ने समीर मोहंती पर खेला दांव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही