Search

 
 
 

रांची सीट से कुल 33 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

 
Ranchi : रांची संसदीय क्षेत्र से अब तक कुल 33 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को 16 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किये. इनमें कांग्रेस से यशस्विनी सहाय, निर्दलीय से प्रवीण चन्द्र महतो, जय महाभारत पार्टी से सोमा सिंह, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) से रंजना गिरि, निर्दलीय से कोलेश्वर महतो, बहुजन मुक्ति पार्टी से विनोद उरांव, निर्दलीय से संतोष कुमार जायसवाल, झारखंड जनक्रांति मोर्चा से अमरेंद्र कुमार, निर्दलीय से ऐनुल अंसारी, निर्दलीय से संदीप उरांव, भागीदारी पार्टी (पी) से श्याम बिहारी प्रजापति, निर्दलीय से संजय कुमार महतो, समता पार्टी से हेमंती देवी, निर्दलीय से प्रेमनाथ बड़ाईक, निर्दलीय से मंजू देवी, स्वराज एकता पार्टी से सुशील कुमार शामिल हैं. इन सभी उम्मीदवारों की ओर से जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के समक्ष नामाकंन किया गया. इससे पहले नामांकन करने वालों में मिंटू पासवान, रामहरि गोप, अरशद अयूब, पंकज कुमार रवि, संजय सेठ, हरिनाथ साहू, अंजनी पांडे, धनंजय भगत, मनोरंजन भट्टाचार्य, मनोज कुमार, बीरेंद्र नाथ मांझी, धर्मेंद्र तिवारी, निपु सिंह, देवेंद्र नाथ महतो, प्रवीण कच्छप, कामेश्वर प्रसाद साव शामिल हैं.

कल स्क्रूटनी, 9 तक वापस ले सकेंगे नाम

उपायुक्त ने बताया कि रांची संसदीय क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की ओर से दाखिल किये नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी सात मई को होगी. उम्मीदवार 09 मई तक नामांकन वापस ले सकेंगे. इसके साथ ही योग्य उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी. 25 मई को मतदान होगा और चार जून को पंडरा बाजार समिति प्रांगण में मतगणना होगी. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-ed-got-the-list-of-transfer-posting-from-the-residence-of-alamgirs-pa-assistant-jahangir-name-of-congress-state-president-rajesh-thakur-is-also-mentioned-know-which-officers-names-cam/">EXCLUSIVE:

आलमगीर के PA के सहायक जहांगीर के आवास से ईडी को ट्रांसफर पोस्टिंग का मिला लिस्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम का भी जिक्र, जानें किन-किन अधिकारियों का नाम आया सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही