Lohardaga: आगामी लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन के छठे दिन शुक्रवार को कुल 7 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन अमित कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी 72-लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में किया. नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में सबसे पहले बीरेंद्र उरांव ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा. इसी तरह इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से डॉ रामेश्वर उरांव ने नामांकन पत्र दाखिल किया. साथ ही आजसू पार्टी की उम्मीदवार और लोहरदगा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी नीरू शांति भगत ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस बीच भारतीय आदिवासी पार्टी से अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए आदिवासी छात्र संघ के लोहरदगा जिलाध्यक्ष अवधेश उरांव ने नामांकन पत्र भरा. वहीं तीसरे विकल्प के रूप में चुनावी मैदान में उतरे झारखंड आंदोलनकारी नेता सह पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत के छोटे भाई झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार के समक्ष पहुंचकर अपना पर्चा भरा. इसी बीच भारतीय जन जागरण गांधीवादी पार्टी की प्रत्याशी राजपति देवी और निर्दलीय उम्मीदवार सनिया उरांव के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया.
इन्होंने खरीदा प्रपत्र
लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने को लेकर कई अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदने के बाद निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार के समक्ष अपना नामांकन दर्ज करा रहे हैं. इस बीच लोहरदगा सीट पर चुनावी मैदान पर उतरने के लिए राजेश लोहरा, किशोर उरांव एवं संजीव कच्छप के द्वारा प्रपत्र की खरीदारी की गई. बता दें कि आज लोहरदगा विस सीट पर नामांकन दाखिल कराने का अंतिम दिन है.
इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”
आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment