Search

 
 
 

ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने कार में मारी टक्कर, 4 घायल

 
Chandwa : थाना क्षेत्र में एनएच-75 रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मेनोनाईट मिशन के समीप गुरुवार सुबह एक ट्रक जेएच 01 ई जेड 3811 ने ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही आल्टो कार जेएच 01 बीयु 8855 को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार में सवार दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉ. नीलिमा के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों की पहचान मो. सद्दाम हुसैन (मनिका), उसकी मां शहोगा बीबी, बहन आसमा खातून और इचाक (लातेहार) निवासी बहनोई मंजूर अंसारी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मो. सद्दाम ने बताया कि वह कार से परिवार संग अपनी बहन का इलाज कराने रांची जा रहे थे. इसी दौरान मेनोनाईट के समीप तीखे मोड़ पर एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पुअनि रंजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों वाहनों को अपने कब्जे लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गए. दुर्घटना में ऑल्टो कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. खबर लिखे जाने तक घायलों का इलाज अस्पताल में ही चल रहा था. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-personnel-reached-ed-office-with-letter-from-cm-secretariat/">BREAKING:

सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही