Search

 
 
 

लोहरदगा: गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

 
Lohardaga: भंडरा थाना क्षेत्र उदरंगी में सड़क गन्ना लोडेड ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना सोमवार की देर रात करीब 9 बजे हुई. मृतक की पहचान भंडरा थाना क्षेत्र के उदरंगी गांव निवासी जतरु उरांव के 22 वर्षीय पुत्र रूपेश उरांव के रूप में हुई है. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे. परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे. ट्रक ऑनर को लाने की बात करने लगे. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह, एसआई पप्पू गुप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह घटना भंडरा थाना क्षेत्र के उदरंगी तालाब के समीप की है. बताया जाता है कि रूपेश तालाब से पैर हाथ धोकर ऊपर पिंड पर चढ़ा ही था कि ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-ncp-sharad-group-leader-anil-deshmukh-attacked-admitted-to-hospital-bjp-said-election-stunt/">महाराष्ट्र

: एनसीपी शरद गुट के नेता अनिल देशमुख पर हमला, अस्पताल में भर्ती, भाजपा ने कहा, चुनावी स्टंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही