अमर शहीद शेख भिखारी की शहादत दिवस पर होगा कव्वाली मुकाबला Ranchi : अमर शहीद शेख भिखारी की शहादत दिवस आठ जनवरी को है. इस अवसर पर अमर शहीद शेख भिखारी समारोह समिति पुंदाग के तत्वाधान में दो दिवसीय (आठ और नौ जनवरी) कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. समिति के मीडिया प्रभारी तौसीफ खान के अनुसार, इस अवसर पर बनारस, यूपी के कव्वालों का शानदार मुकाबला आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध कव्वाल वफा परवीन और मजहर जानी अपना जौहर पेश करेंगे. कव्वाली का आयोजन रात्रि 8 बजे के बाद आरंभ होगा.
शहीद शेख भिखारी की शहादत दिवस पर होगा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
Last Updated: Jan 04, 2025 12:00 AM (IST)