Search

 
 
 

मेदिनीनगर थाना की अनूठी पहल, छात्राओं को सिखाई पुलिस की कार्यप्रणाली

 
Palamu :  पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना ने छात्राओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है. सोमवार को केजी सीएम एक्सीलेंस स्कूल, मेदिनीनगर की नौवीं कक्षा की छात्राओं ने थाना परिसर का दौरा किया और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक के निर्देश और मार्गदर्शन पर आयोजित किया गया. एसपी ने रविवार को हुई क्राइम मीटिंग में सभी थानों को निर्देश दिया था कि वे स्कूल-कॉलेज जाकर विशेष रूप से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दें. ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क कर सकें और डायल 112 जैसे आपातकालीन नंबरों की उपयोगिता समझ सकें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/Untitled-19-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> थाना प्रभारी शाह इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने छात्राओं को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, अपराध की सूचना पर पुलिस की प्रतिक्रिया, गिरफ्तारी और हिरासत की पूरी प्रक्रिया को प्रैक्टिकली समझाया. छात्राओं ने इस अनुभव को बेहद सकारात्मक बताया और कहा कि अब उन्हें पुलिस से डर नहीं लगता. वे अब पुलिस को एक रक्षक के रूप में देखती हैं और किसी भी समस्या में बेहिचक थाना आकर मदद ले सकती हैं. छात्राओं को डायल 112 सेवा, ऑनलाइन एफआईआर की प्रक्रिया और पुलिस द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले हथियारों, खासकर पिस्टल के बारे में जानकारी दी गयी.  कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जलपान कराया गया और शिक्षकों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. इस पहल से न सिर्फ पुलिस और नागरिकों के बीच भरोसा बढ़ेगा, बल्कि छात्राएं भी अधिक जागरूक और आत्मविश्वासी बनेंगी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही