Search

 
 
 

हफ्ताभर पहले रवि गंझू पर दस लाख का इनाम हुआ था घोषित,पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi : गुमला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के कमांडर रवि गंझू को गिरफ्तार किया. उसके ऊपर झारखंड पुलिस के द्वारा सप्ताह भर पहले ही दस लाख रुपया का इनाम घोषित किया गया था. रवि के अलावा कुंदन खेरवार और पकांडे होनहाना के खिलाफ भी दस लाख रुपया का इनाम घोषित किया गया है. गिरफ्तार नक्सली रवि गंझू चतरा टंडवा क्षेत्र में सक्रिय था. शुक्रवार को अपने दस्ते के साथ गुमला क्षेत्र में पहुंचा था. इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिल गई. इसके बाद गुमला पुलिस ने घेराबंदी कर रवि गंझू को दबोचा. हालांकि इस दौरान दस्ता में शामिल अन्य माओवादी भागने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/sanjay-seth-annapurna-and-chandraprakash-can-become-ministers-from-jharkhand/">झारखंड

से संजय सेठ, अन्नपूर्णा और चंद्रप्रकाश बन सकते हैं मंत्री

दुबारा सक्रिय होने में जुटा है रविंद्र गंझू

गुमला में पिछले साल माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी कमांडर लाजिम अंसारी और जोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराया गया था. उसके बाद गुमला में माओवादी बैकफुट पर आ गए थे. हालांकि रविंद्र गंजू का दास्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर बीच-बीच में छिटपुट घटनाओं को अंजाम दे रहा था. इस कारण रवि गंझू की गिरफ्तारी गुमला पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. गिरफ्तार माओवादी से पूछताछ में अहम जानकारी मिलने की संभावना है. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें -कुछ">https://lagatar.in/with-a-desire-to-do-something-children-studying-under-solar-lights-in-sarandas-bahda-village/">कुछ

कर दिखाने की चाह, सारंडा के बहदा गांव में सोलर लाइट के नीचे पढ़ रहे बच्चे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही