Search

 
 
 

झारखंड विस के पास घूमता दिखा जंगली हाथी, पुलिस ने जंगल में खदेड़ा

 
  • पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगल की तरफ भगाया
Ranchi :  झारखंड विधानसभा के पास शनिवार की रात करीब 12.30 बजे जंगली हाथी पहुंच गया. करीब दो घंटे तक हाथी झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा. हाथी को देखकर स्थानीय लोग काफी दहशत में रहे. किसी तरह पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा. बताया जा रहा है कि नगड़ी के पास जंगल में हाथियों का झुंड घूम रहा है. उस झुंड में से एक हाथी भटक कर विधानसभा के पास पहुंच गया था. हालांकि देर रात होने और सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/5ca1c30f-fb2d-4534-9ca8-d67715712556-e1717307269894.jpeg"

alt="" width="580" height="280" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही