Search

 
 
 

देवघर के सारठ में वज्रपात से एक महिला की मौत

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- जिले के सारठ थाना अंतर्गत भूरा (बरदडूबा) गांव में 17 जून को वज्रपात से 35 वर्षीय उषा देवी की मौत हो गई. मृतका के पति तेजनारायण यादव के अनुसार उषा देवी लगभग 11 बजे मवेशियों को देखने खेत की तरफ गई. उसी दौरान बारिश शुरू हुई और आसमान में बिजली कड़की. वज्रपात उसके शरीर पर गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई. वज्रपात गिरने की खबर पाकर परिजन खेत पहुंचे. परिजनों के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की खबर पाकर सारठ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतका अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गई है. शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने स्थानीय मुखिया के पति नरेश यादव, पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी समेत दर्जनों ग्रामीण पहुंचे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=334087&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : पुलिस ने निकाली बाइक रैली, साइबर अपराध के प्रति लोगों को किया सचेत [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही