Search

 
 
 

गोली लगने से घायल लातेहार की रहने वाली महिला रिम्स से हुई फरार

 
Ranchi : गोली लगने से घायल लातेहार की रहने वाली महिला रिम्स से शनिवार की देर शाम फरार हो गई. जिसके बाद महिला की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया है. गौरतलब है कि लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित बरियातू की रहने वाली विनीता कुमारी को शुक्रवार की देर रात रिम्स के ईएनटी यूनिट में भर्ती कराया गया था.

महिला के नाक को छूकर निकल गई थी गोली

जानकारी के मुताबिक महिला को रांची के कटहल मोड़ के पास अपराधियों ने गोली मारी थी. हालांकि महिला को गोली लगी नहीं, उसके नाक को छूते हुए गोली निकल गई. इससे महिला मामूली रूप से घायल हुई थी. जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि महिला का किसी उग्रवादी संगठन से संपर्क था. पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो, इससे पहले ही महिला रिम्स से फरार हो गई. जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-three-smugglers-arrested-with-rare-turtles-near-deoghar-airport/">देवघर

: देवघर एयरपोर्ट के पास दुर्लभ कछुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही