Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: जंगल में लकड़ी काटने गई महिला को सांप ने डंसा, मौत

Garhwa:सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई. घटना धुरकी थाना क्षेत्र की है, जहां घघरी निवासी शंकर भुइया की 35 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी की मौत हो गई. मृतका जंगल में लकड़ी काटने गई थी. लकड़ी काटने के दौरान पीछे से सांप ने काट लिया. जहां उनकी मौत हो गई. बताया गया कि सांप को काटने के बाद तुरंत झाड़-फूंक किया गया. इसके बाद स्थिति बिगड़ने पर सदर अस्पताल गढ़वा ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला जंगल में जलावन की लकड़ी चुनने गई थी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम, पूर्व मुखिया बिनोद राम, कामेश्वर राम, दिन राम, हीराचंद यादव, छोटे लाल राम, तिरपुरारी राम, रामलखन राम आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - फ्रांस">https://lagatar.in/netanyahu-furious-over-french-president-macrons-statement-says-he-should-be-ashamed-israel-will-win-even-without-him/">फ्रांस

के राष्ट्रपति मैक्रां के बयान पर भड़के नेतन्याहू, कहा, उन्हें शर्म आनी चाहिए, उनके बिना भी इजरायल जीतेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही