Search

 
 
 

कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी समझकर लड़ता है चुनाव : मुकेश

 
Barwadih (Latehar) :  लोकसभा चुनाव का रंग पूरे क्षेत्र में धीरे–धीरे चढ़ने लगा है. मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, बरवाडीह ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी का विधिवत आगाज कर दिया है. चतरा लोकसभा के बरवाडीह में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया. इस दौरान मंडल प्रभारी मुकेश सिंह और अमरेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.

व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश मंत्र पर चलती है भाजपा

मौके पर प्रभारी मुकेश सिंह ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. हम सभी कार्यकर्ताओं को चतरा लोकसभा में भाजपा की जीत के लिए कार्य करना है. भाजपा व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश इस मंत्र पर चलती है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी समझकर चुनाव लड़ते हैं और भाजपा में प्रत्याशी नहीं, पार्टी चुनाव लड़ती है.

मंडल अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना

मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों और केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं के चलते केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना निश्चित है. हर्षवर्धन ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में विपक्ष अपनी पहचान तथा विश्वसनीयता खो चुका है, विपक्ष कहीं नजर नहीं आता है. चतरा लोकसभा में भी इस बार फिर से कमल खिलेगा, ऐसा उन्हें विश्वास है. कमल के निशान पर चुनाव लड़ रहे कालीचरण सिंह ही हमारे प्रत्याशी हैं.

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

मौके पर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, सहयोगी दल आजसू के जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री मनोज प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, मनोज यादव, प्रमुख सुशीला देवी, जिप सदस्य संतोषी शेखर, रूपाली देवी, उपप्रमुख वीरेंद्र जसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास सिंह, हेमंत कुमार कश्यप, वरुण कुमार, पारस जसवाल, दीपक तिवारी, उपेंद्र प्रसाद, दिलीप सिंह यादव, उपेंद्र खरवार, शिबू प्रसाद समेत कई संख्या में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता व सिपाही मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही