Search

 
 
 

मेदिनीनगर में युवक ने किया आत्मदाह, पूरी वारदात CCTV में कैद

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा रांची रोड पर बीती रात एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान राज कुमार चंद्रवंशी (23 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 

युवक ने की आत्मदाह, CCTV में कैद हुई घटना

Palamu :     मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा रांची रोड पर बीती रात एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान राज कुमार चंद्रवंशी (23 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH)  भेज दिया. पुलिस ने जब आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगाला तो पता चला कि राज ने आत्मदाह किया है.  पुलिस के अनुसार, युवक ने पहले अपने शरीर पर तेल छिड़का और फिर आग लगा ली. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. 

आत्महत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार, यह आत्मदाह का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही