Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारात में हर्ष फायरिंग में डांस कर रहे युवक को लगी गोली, मौत

Advertisement
Advertisement
Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित सचिवालय कॉलोनी में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है युवक बारात में डांस कर रहा था इसी दौरान  उसे गोली लगी. युवक की पहचान जगदीश यादव के रुप में हुई. जो हजारीबाग का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. (रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें - 2013">https://lagatar.in/difference-between-hemant-of-2013-and-2019/">2013

और 2019 के हेमंत का फर्क

तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक सोमवार को हजारीबाग के कटकमकांडी से रांची के डोरंडा स्थित न्यू सचिवालय कॉलोनी में एक बारात आयी थी. बाराती के रूप में जगदीश यादव भी अपने साथियों के साथ रांची आया हुआ था. सोमवार की रात दो बजे के करीब जगदीश अपने कुछ साथियों के साथ बारात में नाच रहा था. इसी दौरान हर्ष फायरिंग ने जगदीश को  गोली लगी. वहीं गोली चलने से बारात में अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर से उधर भागने लगे. आनन-फानन में जगदीश को उसके दोस्तों ने रिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन की टीम ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/relief-from-heat-in-jharkhand-temperature-reduced-by-three-to-four-degrees/">झारखंड

में गर्मी से राहत, तीन से चार डिग्री तक तापमान हुआ कम

मंगलवार को पुलिस को मिली घटना की जानकारी

हत्या की घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार की सुबह मिली, जिसके बाद सत्यापन के लिए डोरंडा पुलिस की टीम रिम्स गई थी. इस दौरान यह जानकारी मिली की जगदीश नामक व्यक्ति को गोली मारी गई थी. जिसकी इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में गोली मारने वाले अपराधियों की तस्वीर कैद हुई है. जिसके बाद उसी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है. इसे भी पढ़ें - गुमला">https://lagatar.in/jharkhand-news-gumla-four-year-old-child-slit-by-throat-cousin-accused/">गुमला

: चार साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, चचेरे भाई पर लगा आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही