Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

Topchanchi : बुधवार को धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के 12 नंबर नेशनल हाइवे पर देर रात को सड़क पार कर रहे एक ग्रामीण को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. हादसे में घटनास्थल पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति की शिनाख्त सिधाबाद निवासी गोकुल दास के रूप में हुई है. गोकुल दास दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों में काफी आक्रोश था. आक्रोशित लोग सड़क पर शव को रखकर मुआवजा की मांग करने लगे. करीब एक घंटा के हो हंगामा के बाद ग्रामीणों ने तोपचांची बीडीओ राजेश एक्का से फोन में बातचीत की. ब्राह्मणडीहा पंचायत के मुखिया विवेक पासवान की उपस्थिति में बीडीओ ने सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. जिसके बाद लोग माने. घटनास्थल पर पहुंची तोपचांची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-security-personnel-caught-with-ganja-in-central-jail-suspended/">हजारीबाग

: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही