Search

 
 
 

बंद खदान में डूबने से एक युवक की मौत

 
koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र के काली मंडा श्‍मशान घाट के समीप बंद पड़े पत्थर खदान में गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रवींद्र कुमार मेहता, उम्र 35 वर्ष, पिता बाबूलाल मेहता नीचेटोला कालीमंडा निवासी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार युवक बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने के लिए गया हुआ था, इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया. कुछ महिलाएं दूसरे छोर पर कपड़ा धो रही थी, युवक को डूबता देख मह‍िलाएं शोर मचाने लगी. मगर जब तक आसपास के ग्रामीण खदान के समीप इकट्ठा होते, तब तक युवक गहरे पानी में डूब चुका था. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली. मृतक युवक नगर पंचायत का सफाई वाहन चलाने का काम करता था. उसके तीन बच्‍चे हैं, ज‍िसमें दो बेटा और एक बेटी है. बता दें क‍ि उक्त खदान लगभग 6 वर्ष पहले ही बंद हो चुका है, जिसे भरने का काम आसपास के ग्रामीण ही कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक शव को न‍िकालने का प्रयास जारी था. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/chatra-tpc-area-commander-jitan-manjhi-arrested-wanted-in-many-cases/">

चतरा : टीपीसी एरिया कमांडर जीतन मांझी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही