Search

 
 
 

धनबाद : कार-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, कार जलकर राख

 
Rajganj (Dhanbad) : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीपल पेट्रोल पंप के समीप शनिवार रात 9 बजे बाइक और कार में सीधी टक्कर हो गई. जिसमें सुसनीलेवा के एक आदिवासी युवक महेंद्र टुड्डू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई. सामने पेट्रोल पंप होने के कारण पेट्रोल पंप संचालक ने दमकल गाड़ी को सूचना दी. मौके पर दमकल वाहन ने पहुंच कर आग बुझाई. मगर तब तक कार जलकर राख हो गई थी. आसपास के लोगों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी. कार के नंबर से पता चल रहा है कि कार राजस्थान की है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-vacancy-for-8612-posts-in-ibps-regional-rural-bank-apply-like-this/">रांचीः

आईबीपीएस रीजनल रूरल बैंक में 8612 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही