Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेल्फी के चक्कर में भटिंडा फॉल में डूबने से एक युवक की मौत

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: जिले के मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित भटिंडा फाल में रविवार को एक युवक के डूबने से मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनईटांड गोल बिल्डिग से 3 युवक पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे. वहीं नहाने के समय सेल्फी लेने के चक्कर में युवक अमन कुमार सिन्हा पानी की तेज धार में बह गया. वहीं अमन का दोस्त धीरज साव बाल बाल बच गया. घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग एवं मुनीडीह ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा और एएसआई नवल डांग घटनास्थल पर पहुंचे. घटना के बाद अपने इकलौते पुत्र की तलाश में अमन के पिता अजय सिन्हा भी भटिंडा फॉल पहुंचे. अमन कुमार सिन्हा के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे दो युवक मनईटांड़ निवासी धीरज साव व जीत विश्वास ने बताया कि, रविवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अमन अपनी बाइक पर मनईटांड से हम दोनों के साथ भटिडा फॉल आया था. हमलोगों ने साथ लाए गए नाश्ता को एक छतरी के नीचे बैठकर खाया. फिर अमन एवं धीरज मुख्य झरना के समीप नहाने लगा. इसे भी पढ़ें-गम्हरिया">https://lagatar.in/dispute-in-football-match-in-gamharia-villagers-held-youths-hostage-freed/92655/">गम्हरिया

में फुटबॉल मैच में विवाद, ग्रामीणों ने युवकों को बनाया बंधक, कराया गया मुक्त

सेल्फी के चक्कर डूबने से एक युवक की मौत

अमन के मोबाइल से जीत फोटो खींचने लगा. नहाने के दौरान अमन पानी के झरना के समीप जमीन पर बैठ गया, फिर लेट गया. इसी क्रम में पानी की तेज धार ने अमन को अपनी चपेट में ले लिया. बहते हुए अमन ने साथ में नहा रहे धीरज का पैर पकड़ लिया और दोनों बहने लगे. लेकिन धीरज ने एक चट्टान को पकड़ लिया. इस दौरान अमन का हाथ धीरज के पैर से छूट गया और वह नीचे पानी की तेज बहाव में बह गया. वहीं धीरज को एक अन्य पर्यटक ने सहारा देकर बचा लिया. अमन की तलाश के लिए गोताखोर पानी में उतरे, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया. वहीं भटिंडा फॉल में डूबते युवक का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसे भी पढ़ें-तेनुघाट">https://lagatar.in/online-legal-awareness-camp-organized-in-tenughat-behavior-court/92636/">तेनुघाट

व्यवहार न्यायालय में ऑनलाइन विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही