Search

 
 
 

खून की कमी से जूझ रही महिला के लिए युवक ने 27 किमी की दूरी तय कर किया रक्तदान

 
Chandwa : चंदवा की रहनेवाली 32 साल की कविता देवी, पति संतोष नायक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंची. यहां डाॅक्टरों ने बताया कि उसमें हीमोग्लोबिन की कमी है. तत्काल खून चढ़ाना होगा. कविता के परिजन खून की व्यवस्था करने के लिए परेशान हो गए. उन्होंने अपनी परेशानी चंदवा एंबीशन कंप्यूटर के संचालक मोहनीश कुमार को बताई. उन्होंने वोलंटरी ब्लड डोनर्स लातेहार जिला के सह संयोजक कुमार नवनीत से संपर्क किया. उन्होंने युवा रक्तदाता राहुल कुमार रजक से संपर्क कर रक्तदान की अपील की. राहुल कुमार रजक चंदवा से 27 किलोमीटर की दूरी तय कर लातेहार ब्लड बैंक पहुंचे तथा एक यूनिट रक्तदान किया. रक्त की व्यवस्था होने पर परिजनों ने रक्तदाता और वोलंटरी ब्लड डोनर्स का आभार जताया है. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही