Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक लोगों के हत्थे चढ़ा, पिटाई की, पुलिस ने हिरासत में लिया

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर में बुधवार शाम एक महिला से पर्स छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया.
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर में बुधवार शाम एक महिला से पर्स छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया.


जानकारी के अनुसार शंकरपुर गोबरा टोला निवासी सुनीता वर्मा अपने घर से विद्यासागर पाली की ओर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उनका पर्स छीन लिया और भागने लगा. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग सक्रिय हुए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.


कुछ देर बाद लोगों ने गांधी मैदान के पास आरोपी को पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान शंकरपुर निवासी सूरज श्रीवास्तव उर्फ मार्कंडेय के रूप में हुई. लोगों का आरोप है कि तलाशी के दौरान महिला का मोबाइल फोन उसके पास से बरामद हुआ. 


पीड़िता सुनीता वर्मा ने बताया कि आरोपी ने सिर पर टोपी पहन रखी थी और अपना चेहरा आंशिक रूप से ढक रखा था. सुनसान जगह देखकर उसने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया. बैग में एक रियलमी मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद और घर की चाबी रखी हुई थी.


इधर झामुमो के मध्य सरजमदा पंचायत अध्यक्ष विमल पाल ने दावा किया कि आरोपी का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है.आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी जलाने के मामले में भी आरोपी के खिलाफ परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी. विमल पाल का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और चोरी जैसी घटनाओं में भी उसका नाम जुड़ चुका है.


फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही